OMG! घर में खड़ी थी कार, उधर यमुनानगर में 2 बार कट गया टोल, मालिक के उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:34 AM (IST)

गोहाना : शहर के महेंद्र सिंह मलिक की एक महीने से घर पर खड़ी कार का यमुनानगर में 2 बार टोल कट गया। मालिक को इस टोल कटने की जानकारी उनके मोबाइल फोन पर आए एस.एम.एस. से हुई। 

मलिक के अनुसार उनके घर लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज साक्षी है कि उनकी कार एक महीने से घर से बाहर नहीं निकली है। उनके मोबाइल फोन पर पहले सोमवार की शाम को 6.38 बजे और फिर मंगलवार की सुबह 8.02 बजे एस.एम.एस. आए। उन्होंने टोल का वार्षिक पास बनवा रखा है। पहले एस.एम.एस. में उनकी बाकी ट्रिप 88 और दूसरे एस.एम.एस. में 87 बताई गईं। दोनों एस.एम.एस. मिल्क माजरा टोल के हैं। उन्होंने शिकायत नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल फ्री नंबर पर करने के साथ पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static