किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित सैकड़ों किसानों के खिलाफ तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 06:06 PM (IST)

करनाल/अंबाला (केसी/अमन): प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर किसानों के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई तोडफ़ोड़ को लेकर मामले दर्ज किए जा रह हैं। इसी क्रम में करनाल में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में तोडफ़ोड़, बाधा डालने सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

गौरतलब है कि परसो करनाल के रास्ते से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों ने अम्बाला से दिल्ली की तरफ कूच किया था। वहीं करनाल में नेशनल हाईवे पर करनाल पुलिस और जिला प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की थी। इसको लेकर करनाल पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari, Haryana

वहीं अंबाला में प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं पर अंबाला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। अंबाला पुलिस ने भी किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई किसान नेताओं पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामले दर्ज किए हैं।

डीएसपी हेडक्वार्टर सुल्तान सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अंबाला में रास्ता रोकने व हंगामा करने और पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने वाले किसानों व किसान नेताओं पर आईपीसी की धारा 147,149, 186, 269, 270, 279, 307 व 332 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static