CBSE रिजल्ट बना सदमा : 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:51 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के रिजल्ट के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र 2 विषयों में पास नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी रोहित चौहान ने CBSE 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद यह बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि रोहित दो विषयों में पास नहीं हो पाया था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। परिजनों और साथियों के अनुसार रोहित रिजल्ट आने के बाद काफी निराश रहने लगा था। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर बच्चों पर पढ़ाई और रिजल्ट के बढ़ते दबाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता को बच्चों के खराब परिणाम पर डांटने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और बच्चों को भी किसी परेशानी की स्थिति में परिवार से खुलकर बात करनी चाहिए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static