दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तनिष्का से करना चाहता था कोर्ट मैरिज

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 11:10 AM (IST)

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव भाली आनंदपुर में हुए दुल्हन गोलीकांड के मुख्य आरोपी साहिल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी साहिल को यूपी-हरियाणा सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।  आरोपी तनिष्का से शादी करने का दवाब बना रहा था। साहिल पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। 

बता दें कि दुल्हन तनिष्का रोहतक के गांव सांपला से विदा होकर आ रही थी। घर पहुंचने से पहले रात करीब 11:30 बजे जब गांव भाली में शिव मंदिर के पास दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पहुंची तो एक इनोवा कार ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली। इनोवा कार से दो युवक नीचे उतरे, जो हाथों में रिवाल्वर लिए हुए थे। एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली, इसके बाद दूसरे युवक ने दुल्हन को गोली मार दी।  इधर पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन घायल तनिष्का की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके शरीर में अब 7 गोलियों के होने की पुष्टि हुई है। हैरत की बात यह है कि तनिष्का के शरीर से डॉक्टर अभी तक सिर्फ एक ही गोली निकाल पाए हैं।  

हरियाणा में बड़ी वारदात: विदा हुई दुल्हन को रास्ता रोककर मारी गोली, पहले भट्टा मालिक से छीनी कार


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static