Haryana Top10: CET पास अभ्यर्थियों का आज हिसार में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 06:27 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा सरकार द्वारा ग्रूप C व ग्रूप D की भर्तियों के लिए ली गई CET परीक्षा में पास सभी अभ्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौक़ा ना दिए जाने के ख़िलाफ़ हिसार में आज युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदर्शन में शामिल होंगे। ये प्रदर्शन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रदेशवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। नूहं जिला के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है।
Julana : एक बार फिर मांगी गई व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी, दुकानदार बाजार से पलायन करने को मजबूर
कस्बे में दुकानदारों से रंगदारी मांगने का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार दुकानदारों से रंगदारी मांगी गई है और ना देने पर दो दुकानदारों की हत्या भी की गई। जिससे व्यापारियों में खौफ है और वे पलायन करने को मजबूर हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरसा को 145 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
गोहाना में पानी की डिग्गी में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
शहर के बरोदा थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बनवासा में पानी की डिग्गी में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहताश के रूप में हुई ह। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।
हरियाणा के हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद जहां दिल्ली में त्राहि-त्राहि मची तो वहीं फरीदाबाद के लोगों को भी इस आपदा का कहर झेलना पड़ा। यमुना में आए अचानक उफान के बाद यमुना ने अपना वही पुराना प्रचंड रूप धारण कर लिया जिसके चलते लोगों के घर बर्बाद हो गए।
कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 9वीं के छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जिले के कच्चा कैम्प में संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 9वीं के एक छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक छात्र अपनी मां के साथ अपने मामा एक घर जा रहा था, लेकिन जैसे ही वह अपनी मां के साथ पानीपत बस स्टैंड पर पहुंचे तो अचानक छात्र ने मामा के घर जाने से इंकार कर दिया और वापस अपने घर चला गया।
सुबह पत्नी के साथ गया था मंदिर, घर लौट पति ने उठाया खौफनाक कदम, ऐसे लगाया मौत को गले
हरियाणा के जिले करनाल की उत्तम कॉलोनी में एक युवक ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। जहर खाने से उसकी हालत खराब हो गई। जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो तुरंत उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्यासागर इंटरनेशन स्कूल एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के साथ मिलकर यमुना किनारे बसे गांव चांदपुर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में टॉयलेट प्रोजेक्ट फॉर गर्ल्स एवं बॉयज के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिगांव विधायक राजेश नागर मुख्यातिथि तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे।
हरियाणा में आज फिर बरसेंगे बादल: 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट, सरकार घोषित करेगी बाढ़
हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज उतर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व के जिलों में बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है। उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं।
हरियाणा समेत उत्तर भारत कई राज्य इस बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हलाकि हरियाणा में बाढ़ प्रकोप कम हो रहा है। इसके बावजूद भी प्रदेश के कई गावों में अभी बाढ़ का प्रभाव देखा जा सकता है। इस प्राकृतिक आपदा काफी जन जान माल का नुकसान हुआ।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)