रोहतक शूगर मिल का चीफ कैमिस्ट रिश्वत लेता गिरफ्तार, इस बात के लिए मांगे थे अढ़ाई लाख रुपए
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 08:53 AM (IST)
रोहतक: जिले के गांव भाली आनंदपुर में स्थित हरियाणा सहकारी शूगर मिल के चीफ कैमिस्ट मनोज कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक टीम द्वारा ऑफिस से पूछताछ की जा रही है जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को उत्तर प्रदेश निवासी रणजीत सिंह ने शिकायत दी कि शूगर मिल भाली आनंदपुर के चीफ कैमिस्ट मनोज कुमार उससे फर्म के बिल की पेमैंट करने, तैयार की -गई चीनी की गुणवत्ता को अनुकूल दर्शाने और फर्म के प्रदर्शन को बेहतर दिखाने के बदले अढ़ाई लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।
इसके बाद ए.सी.बी. अम्बाला की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता रणजीत सिंह जब रिश्वत के रुपए लेकर मनोज कुमार के पास गया और रुपए दिए तो इशारा मिलते ही ए.सी.बी. ने उसको पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रोहतक ए.सी.बी. कार्यालय में केस दर्ज किया गया