मुख्यमंत्री ने की फोरैंसिक लैब में बार कोडिंग सिस्टम की शुरूआत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 10:16 AM (IST)

करनाल (मनोज) : हरियाणा सशस्त्र पुलिस कॉम्प्लैक्स (एच.ए.पी.) में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने न्याय वैधिक प्रयोगशाला में बार कोडिंग सिस्टम की शुरूआत की। फोरैंसिक लैब में इस सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। बार कोडिंग अपराध की अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने में मददगार साबित होगा। वारदात के समय किस व्यक्ति ने कौन सी सामग्री का प्रयोग किया है। इसकी जानकारी झट से मिल जाएगी। फोरैंसिक लैब विशेषज्ञों अनुसार यह जानकारी गुप्त रखी जाएगी। 

मधुबन पुलिस अकादमी में दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से पहुंचे। उद्घाटन व प्रतिमाओं के अनावरण के बाद मनो ने अकादमी के पार्क में कुछ लम्हे बिताए। पार्क में बने एक्यूप्रैशर वृत्त पर नंगे पांव चले भी। इससे पहले पुलिस कॉम्प्लैक्स के मुख्यद्वार पर अर्जुन की फाइबर निर्मित प्रतिमा व पार्क में बनाई भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस कॉम्प्लैक्स के पार्क में 50 फुट ऊंचे अशोक स्तंभ का भी उद्घाटन किया।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, ए.डी.जी.पी. एवं हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी.आई.डी. अनिल राव, पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र नेहरा, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, एस.पी. सुरेंद्र सिंह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद व शमशेर नैन सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static