मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल वासियों को दी करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 09:15 AM (IST)

चंडीगढ़/कैथल (धरणी) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल जिले को करोड़ों रुपए की विकासात्मक कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न कार्यों के उद्घाटन स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किए। मुख्यमंत्री ने हाबड़ी में 11 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपए से बने इंटरनैशनल साइज सिंथैटिक हॉकी फील्ड ऑफ ग्लोबल कैटेगरी, 5 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से सेरधा में निर्मित तथा 5 करोड़ 7 लाख रुपए से निर्मित पाबसर के 33-33 के.वी. के सब-स्टेशन, इनके अलावा 1 करोड़ 90 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित कोविड-19 पोर्टेबल 100 बिस्तर के अस्पताल का उद्घाटन किया। यह पोर्टेबल अस्पताल नागरिक अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया है। 

कांग्रेस दोगली पार्टी, करती है लोगों को हमेशा गुमराह
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस दोगली पार्टी है और उसने ही अपने राज में पुरानी पैंशन खत्म की थी। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपने राज में पैंशन खत्म करके अब उसकी उन्हें शुरूआत करने का ढोंग कांग्रेस राजस्थान में रचकर गुमराह करना चाहती है, जबकि जनता उसकी असलियत को पहचानती है। आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस को उसकी औकात का पता चल जाएगा और सभी राज्यों में भाजपा अपना जीत का परचम लहराएगी जबकि कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static