“आचार संहिता के बाद हमारे कार्यकर्ता चौधरी की तरह करेंगे काम…” विजय संकल्प रैली में बोले सीएम सैनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 08:20 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर)अंबाला में गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी विजय संकल्प रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान नायब सैनी ने लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा उन्होंने अंबाला से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। आज वो छोटे से कार्यकर्ता से यहां तक पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून तक आचार संहिता है उसके बाद हमारे कार्यकर्ता चौधरी के रूप में काम करेंगे।

बंतो कटारिया के लिए की वोट की अपील

बता दें कि अंबाला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनावों के प्रचार का आगाज करते हुए विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य तौर पर शिरकत करने पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दौरान अंबाला लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट की अपील की।

मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा पहले रत्न लाल कटारिया को जनता ने लोकसभा भेजा था अब प्रधानमंत्री ने बंतो कटारिया को आपकी आवाज बनाकर भेजा है। इन्हें भी संसद में भेज कर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत यहीं से की थी। युवा मोर्चा से काम करके आज यहां तक पहुंचा हूं। मुख्यमंत्री ने अंबाला के लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा 4 जून तक आचार संहिता है उसके बाद हमारे कार्यकर्ता चौधरी के रूप में काम करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static