मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश, CM सहित VIP को नहीं दिए जाएंगे बुके

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी कार्यक्रम और वी.आई.पी. के आगमन पर बुक्के नहीं दिए जाएं जबकि कागज में लपेटकर 4 फूल दे सकते हैं। बुकों के अलावा प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को भेंट करने पर भी पांबदी लगा दी है। यह आदेश मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों-विधायकों और आला अफसरों पर लागू होंगे।

वी.आई.पी. के आगमन और सरकारी कार्यक्रम दौरान आयोजक और पुलिस व सिविल प्रशासन द्वारा फ्लॉवर पॉट में पौधे गिफ्ट किए जा सकेंगे। खादी हैंडीक्रॉफ्ट के अलावा किताबों को भी गिफ्ट किया जा सकेगा। मुख्य सचिव कार्यालय ने विभागों के प्रशासनिक सचिवों, मुखियाओं, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, डी.सी., एस.पी., आई.जी., पुलिस आयुक्तों, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, एडवोकेट जनरल और प्रिंसीपल अकाउंट जनरल को सरकार के फैसले बारे सूचित किया है। मुख्य सचिव से सिविल और पुलिस के आला अधिकारियों को फैसले को लागू करना सुनिश्चित करवाने के आदेश भी दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static