हरियाणा में नहीं रुक रहे बाल विवाह के मामले, अधिकारी ने रूकवाई दो अलग-अलग शादियां

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 07:50 PM (IST)

जींद (जसमेर): हरियाणा में भले ही लोग तेजी से विकास कर रहे हैं लेकिन बाल विवाह के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। जींद जिले में शनिवार रात को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने दो अलग-अलग शादियां रुकवाई। जिसके बाद दोनों ही बारात वापस लौटा दी गई।

जानकारी के मुताबिक, एक लड़की की उम्र साढ़े सत्रह साल थी और दूसरी की 16 साल थी, लेकिन दोनों ही दूल्हों की उम्र 24 साल से ज्यादा थी। दोनों लड़के लड़कियों से उम्र में 8 वर्ष से ज्यादा बड़े मिले। अधिकारी ने एक शादी जिले के गांव सूदकैन में व दूसरी शादी जींद शहर में रूकवाई है। विभाग पिछले कुछ दिनों में 8 शादियां रुकवा चुका है।

विभाग के अधिकारियों का मानना है कि समाज में निरक्षरता, कमजोर आर्थिक स्थिति आदि बाल विवाह का कारण बन रही है। फिलहाल दोनों पक्षों ने लड़कियों की उम्र 18 साल होने पर शादी करने का लिखित में भरोसा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static