बच्चों की जान से खिलवाड़ ! नशे में बस चलाता मिला ड्राइवर, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:28 PM (IST)

करनाल : गांव दाहा रोड पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब श्रीराम ग्लोबल स्कूल की एक स्कूल बस को बीच रास्ते में रोक लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बस के आसपास एक व्यक्ति और बच्चे खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने बनाया वीडियो और ड्राइवर से पूछा कि कहाँ पीकर आया ड्राइवर बोला चंडीगढ़ से पीकर आया।

एक व्यक्ति को बस चालक के नशे में होने का संदेह हुआ। इस शक के आधार पर उसने बस को रुकवाया। जांच करने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद एहतियात के तौर पर बच्चों को तुरंत बस से नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित व्यक्ति ने उन्हें अपने निजी वाहन से उनके घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया। 

घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीणों का भी मानना है कि यदि कोई गंभीर समस्या थी, तो उसका समाधान पहले ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए था ताकि बच्चों को असुविधा न हो।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static