एक साल बाद जी उठा मुर्दा, अस्पताल में भर्ती होकर फिर मरा! इंश्योरेंस के 6.88 लाख हड़पने के लिए रची खौफनाक साजिश
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:07 AM (IST)
जींद: शहर के एक निजी अस्पताल में पहले से मरे हुए व्यक्ति को न दाखिल दिखाकर उसकी - मृत्यु का फिर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाए न जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी के मूल निवास स्थान के इलाका थाना में शिकायत भी दी गई है 5 संबंधित होने के कारण - गोगामेड़ी पुलिस ने फाइल बंद कर शिकायतकर्ता को जींद पुलिस को शिकायत करने बारे कहा है। वहीं जींद के डी.एस.पी. मुख्यालय का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस मामले की शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी अनुसार रोहतास पुत्र तिलोकाराम निवासी नहराना तहसील भादरा काफी साल पहले राजस्थान से हरियाणा के हिसार में । आकर रहने लगा था। जहां पर न्यूऋषि नगर में उसकी 2 साल पूर्व 31 अक्टूबर, 2024 नको मृत्यु हो गई थी। इस बात का रिकॉर्ड न्यू ऋषि नगर की आंगनबाड़ी में भी दर्ज है। अब
एक वर्ष पूर्व उक्त मृतक व्यक्ति रोहतास को जींद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती दिखाकर 14 अप्रैल, 2025 को उसके नाम का फिर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया गया। इस मामले में गोगामेड़ी पुलिस थाने में दी गई शिकायत में हनुमानगढ़ के श्याम सुंदर का कहना है कि उक्त मृतक व्यक्ति रोहतास की पत्नी ने बीमा राशि के पैसे हड़पने के लिए यह पूरा षड्यंत्र रचा गया। इन्होंने बीमा राशि की 6 लाख 88 हजार 434 रुपए हड़प लिए गए। वहीं, गोगामेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण श्योराण ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की शिकायत आई थी लेकिन जांच में सामने आया कि 20 साल से रोहतास इस इलाके में नहीं रह रहा है। उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐसा कोई अपराध हुआ ही नहीं। थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि उक्त मामला जींद से संबंधित है।