यमुनानगर में CIA की बड़ी कार्रवाई, नशे की बड़ी खेप सहित तस्कर दबोचा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:03 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर पुलिस की CIA टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 113 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जो मायापुरी कॉलोनी, यमुनानगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा सके। 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह नशे की खेप कहां से लाता था और किन लोगों तक सप्लाई करता था। यमुनानगर पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static