CIA पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 50 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 10:32 AM (IST)

भिवानी (वजीर) : सी.आई.ए. पुलिस ने विनोद गैंग के 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा इस बदमाश की पिछले लंबे समय से तलाश की जा रही थी और  इस अपराधी के खिलाफ कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे और यह ईनामी बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बदमाश की पहचान के लिए पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार का नगद ईनाम घोषित किया हुआ था।

यह बदमाश लंबे समय से पुलिस के साथ लुका-छिपी का खेल खेल रहा था और जगह बदल-बदलकर पुलिस गिरफ्त से बचा हुआ था। सी.आई.ए. पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि बदमाश प्रेम कुमार लोहारू के गांव फरटिया की तरफ पैदल जा रहा है। सूचना मिलते ही सी.आई.ए. टीम हरकत में आई और क्षेत्र की घेराबंदी कर ईनामी बदमाश को दबोच लिया। सी.आई.ए. प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि बदमाश के अनेक अपराधिक मामलों में संलिप्त होने के चलते पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

पुलिस द्वारा  काफी दिनो से इस अपराधी की तलाश की जा रही थी। कुख्यात विनोद मित्ताथल गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। इस आरोपी के खिलाफ पहले विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। आरोपी उक्त 5 मामलों में मोस्ट वांटेड था। आरोपी ने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हुआ है। यह अपराधी इतना शातिर रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद उस जगह को छोड़ जाता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static