अरे ये क्या! ओलावृष्टि से हरियाणा का ये शहर बना Shimla, किसानों की बढ़ी चिंता
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 08:07 AM (IST)
नरवाना (गुलशन चावला) : नरवाना में अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज बारिश के साथ हुई जोरदार ओलावृष्टि से पूरा शहर मानो शिमला में तब्दील हो गया। बच्चों ने हाथों में ओले उठाकर जमकर मस्ती की, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका सताने लगी है। कई जगह लोगों ने बाल्टियों और गमलों में ओले भर लिए और इस पल को कैमरे में कैद किया।

हालांकि इस ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके। फिलहाल मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर सामने आया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)