मॉकड्रिल- गुड़गांव में Air Strike, बम विस्फोट से गिरी बिल्डिंग, दो की मौत, 7 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:41 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में आज सुबह एयर स्ट्राइक हुई और सिविल डिफेंस ऑफिस पर बम गिरा। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। दरअसल, आज सुबह 11 बजे सिविल डिफेंस की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ-साथ एसडीआरएफ, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

सिविल डिफेंस की डिप्टी कंट्रोलर सृष्टि ने बताया कि सुबह 11 बजे सिविल डिफेंस कार्यालय में इमरजेंसी अलार्म बजाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंची टीमों ने विभिन्न विभागों को इस एयर स्ट्राइक के बारे में सूचित किया और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान तीन टीमें गठित की गई जिनका नेतृत्व बीर सिंह, विशाल और धीरज ने किया। मॉकड्रिल शुरू होते ही सूचना मिली कि दो लोग छत पर फंसे हुए हैं और सात लोग बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे हुए हैं। इस सूचना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी विभागों के बेहतर कॉर्डिनेशन के चलते पहले मृत और घायलों की पहचान की गई। सबसे पहले घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। करीब एक घंटे तक चली इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों का बेहतर समन्वय देखने को मिला।

 

PunjabKesari

 

डिप्टी कंट्रोलर ने बताया कि माॅकड्रिल पूरी होने के बाद सिविल डिफेंस कार्यालय के बाहर एसेंबली की गई जिसमें पूरे अभ्यास का सारांश बताया गया। सभी विभागों के समन्वय को और बेहतर किए जाने के लिए उठाए गए ठोस कदमों और सुझावों को भी सभी से सांझा किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static