गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे सोनम वांगचुक, कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया दिल्ली से शिफ्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 08:19 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भूख हड़ताल से उठाने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए गए लद्दाख निवासी प्रसिद्ध इंजीनियर एवं इनोवेटर सोनम वांगचुक को मंगलवार देर शाम को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की दिल्ली हाईकोर्ट में अपील के बाद उन्हें गुड़गांव में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

जानकारी के मुताबिक, सोनम वांगचुक को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर एंबुलेंस से लाया गया। इस दौरान डॉक्टरों की दो टीमें भी मौजूद रही। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रही। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुड़गांव लाने के लिए मेदांता अस्पताल से दो एंबुलेंस भेजी गई थी। उन्हें गुड़गांव में शिफ्ट किए जाने से पहले ही अस्पताल में पूरी तैयारियां कर ली गई थी। वहीं सुरक्षा के मद़्देनजर गुड़गांव पुलिस को भी मुस्तैद किया गया था। यहां उन्हें अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू-8 में भर्ती किया गया है और उनका इलाज फिजिशियन डॉ सुशीला कटारिया द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनके सभी टेस्ट दोबारा होंगे। लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी।

 

PunjabKesari

 

अब यह जांचा जाएगा कि भूखे रहने के कारण उनके शरीर के किस अंग पर प्रभाव पड़ा है। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की अलग-अलग टीमें भी उनके स्वास्थ्य की जांच करने पहुंच गई हैं और उनके सभी टेस्ट किए जा रहे हैं। सभी जांच करने एवं जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट द्वारा इसकी औपचारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static