खाकी शर्मसार; हरियाणा में 1.50 लाख की रिश्वत लेता ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर दबोचा..

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 06:02 PM (IST)

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बहादुरगढ़ ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए ASI की पहचान 52 वर्षीय नवीन के तौर पर हुई है। वह रोहतक जिले के मकड़ौली गांव का रहने वाला बताया गया है। शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ASI नवीन, जो थाना सिटी बहादुरगढ़ में जांच अधिकारी के पद पर तैनात था, ने शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। बाद में 1.50 लाख रुपये में डील तय हुई थी।

आरोपी द्वारा यह रिश्वत शिकायतकर्ता की पत्नी अनु चहल, साली जन्नत तथा ससुर धर्मेंद्र का नाम एक आपराधिक मामले से हटाने की एवज में मांगी गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद ACB ने जाल बिछाया। और आरोपी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static