HaryanaTop 10 : मिशन मून की सफलता पर सीएम व डिप्टी सीएम ने दी देश वासियों को बधाई, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारत का मिशन मून सफल हो गया है। चंद्रमा पर जैसे ही लैंडर की सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं चंद्रयान-3 की सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।
हरियाणा राज्य का एक छोटा सा शहर रोहतक भी इसरो के ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनने जा रहा है। चंद्रयान पार्ट 3 आज शाम इतिहास रचते हुए लैंडिंग करने जा रहा है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों सहित रोहतक एलपीएस बोसॉर्ड के लोगों की भी धड़कन है जो तेज हो गई हैं।
हरियाणा में कांग्रेस के संगठन को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि प्रदेश में कांग्रेस का संगनात्मक ढांचा बेहद कमजोर है और उसी को मजबूत बनाने के लिए नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं।
‘आप’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर हरियाणा सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष करणवीर लौट मौजूद रहे।
मुरथल थाने में दामाद की तरह हो रही अपराधियों की सेवा, दूध और केले खिला रही पुलिस...वीडियो वायरल
जिले में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराध पर अपराधियों पर लगाम लगाने में सोनीपत पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अब जिले में अपराध बढ़ने की असली वजह सामने आई है।
टोहाना शहर के सपड़ा मोहल्ला की रहने वाली कनिका अरोड़ा ने सीएसआईआर यूजीसी नेट गणित विषय में देश भर में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।
जिस समय रोहतक जिले की पुलिस शहर के हुड्डा कांप्लेक्स स्थित थिएटर में गदर 2 फिल्म देखने में व्यस्त थी उसी समय सुनारिया कलां गांव में हत्या के मामले में आरोपी 25 वर्षीय युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
रक्षाबंधन के लिए पोस्ट ऑफिस ने की ये खास तैयारी, वाटरप्रूफ लिफाफे से भाइयों को राखी भेज सकेंगी बहनें
रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। इसके लिए दूर रहने वाली बहनों ने अपने भाइयों को राखी भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि बारिश के मौसम में समस्या होती है कि उनका भेजा हुआ समान भीग जाता है।
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में फीवर कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे ताकि वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।
किसानों ने बुधवार को गांव बलाना में बैठक कर शहर अनाज मंडी में धरने का ऐलान कर दिया। किसान कल प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ कूच से पहले हिरासत में लिए जाने से खफा हैं। किसानों ने इस दौरान भाजपा-जजपा नेताओं के गांवों में एंट्री बैन का भी ऐलान कर दिया।
भले ही कोई माने या न माने परंतु हरियाणा के आम लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जनता को दरख्वास्त, दस्तावेज, दफ्तर से निजात दिलाई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)