राशन डिपो पर सी.एम. फ्लाइंग ने मारा छापा, स्टॉक मिला ज्यादा

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 11:27 AM (IST)

हिसार: सी.एम. फ्लाइंग ने वीरवार को महाबीर कॉलोनी के एक राशन डिपो पर छापा मारा। टीम को डिपो संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमितताएं बरतने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान टीम को डिपो पर ज्यादा राशन मिला। इस संबंध में डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सी.एम. फ्लाइंग की टीम के सब इंस्पैक्टर बजरंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार की संयुक्त टीम ने महाबीर कॉलोनी में चल रहे राशन डिपो का निरीक्षण किया। डिपोधारक के परिजनों की मौजूदगी में राशन स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान डिपो पर 36 क्विंटल 21 किलो गेंहू, 47 किं्वटल गेहूं का आटा व 1 किं्वटल 37 किलो ग्राम चीनी मिली तथा 13 किलो ग्राम आटा स्टॉक में ज्यादा पाया गया। राशन की आपूर्ति डिपो पर कई दिन पहले आने के बावजूद महीने के अंत तक राशन का वितरण नहीं किया गया।  इसके अतिरिक्त डिपो पर लगे स्टॉक बोर्ड में राशन का विवरण नहीं मिला। निरीक्षण रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को भेजी गई है। इस संबंध में डिपोधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static