Haryana के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई तारीख,  लोगों को मिलेगा अगस्त का बकाया सरसों का तेल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 10:37 AM (IST)

डेस्क: अगस्त महीने में राशन डिपो से सरसों के तेल से वंचित रह गए पात्र राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने अगस्त माह के बकाया सरसों तेल वितरण की समयसीमा को बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दिया है। अब ऐसे सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर बकाया सरसों का तेल प्राप्त कर सकेंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 7 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। पत्र के अनुसार, प्रदेशभर के विभिन्न राशन डिपो पर इस समय कुल 1,79,271.67 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध है, जिसे निर्धारित बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर बांटा जाएगा। विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेगा तेल
विभाग के नियमानुसार, अगस्त के पात्र लाभार्थियों को यह बकाया सरसों तेल 'पहले आओ-पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर ही वितरित किया जाएगा। अधिकारियों और डिपो होल्डरों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे इस फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुँचाएं, ताकि कोई भी गरीब और पात्र परिवार अपने हक के राशन से वंचित न रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static