Haryana Top10 : हरियाणा में 3 गुणा से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ने की NCRB की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री ने बताया गलत, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Dec 09, 2023 - 10:04 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा के पंचकूला में आज एंटी करप्शन डे को लेकर मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किया। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार का सीधा असर गरीब जनता पर पड़ता है। वहीं एनसीआरबी की रिपोर्ट में हरियाणा में 3 गुणा से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि 3 गुणा भ्रष्टाचार के आंकड़े बढ़ाने का आंकड़ा ठीक नहीं है। सीएम ने कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार हो सकता है, हमारे विभाग काम करते हैं कि ना बढ़ने दिया जाए। सीएम ने कहा कि कोई अधिकारी हो या कोई भी उच्च पद पर बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ग्रामीणों संग सुना PM का सम्बोधन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई भारत विकसित संकल्प यात्रा शनिवार को सोहना विधानसभा के गांव घामडोज पहुंची। इस यात्रा के दौरान संवाद कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिरकत की...

नैना चौटाला व अन्य विधायकों की सदस्यता रद करने के मामले में नौ अप्रैल को होगी बहस

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जेजेपी नेता नैना चौटाला व अन्य तीन की हरियाणा विधानसभा के स्पीकर द्वारा उनकी सदस्यता रद करने के खिलाफ याचिका पर बहस नौ अप्रैल को तय की है।

गृहमंत्री अमित शाह से मिले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, गीता जयंती महोत्सव का निमंत्रण और तीन राज्यों में जीत की दी बधाई

दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। 

 

 

Tohana में बनेगा 7 मंजिला नया सिविल अस्पताल, 130 करोड़ की आएगी लागत

हरियाणा सरकार की ओर से टोहाना में 130 करोड़ रुपये से बनने वाले सात मंजिला नए नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

Bhavya Pari Bishnoi Marriage: देश विदेश से जुटेंगे लाखों लोग, राजस्थान में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पोते एवं आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई और उनके भाई चैतन्य बिश्नोई की शादी का धमाल सिर चढ़कर बोल रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया, बोले - कांग्रेस में नहीं, सबसे ज्यादा गुटबाजी भाजपा में है

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज रविदास धर्मशाला व पंजाबी धर्मशाला में शिरकत की। उनके साथ में पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी नहीं है। 

"इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल नै" के संदेश को लेकर जनता के बीच जाएगी AAP, 15 दिसंबर से शुरू होगी बदलाव यात्रा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।

हरियाणा के नेवी ऑफिसर ने जीता आयरनमैन का खिताब, उपाधि पाने वाले भारत के एकमात्र पायलट

चरखी दादरी के गांव किस्किंधा निवासी नौसेना पायलट लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन श्योराण ने दुनिया की सबसे कठिन ट्रायथलॉन जिसे आयरनमैन के नाम से जाना जाता है, को पूरा करके प्रदेश व भारत देश का नाम रोशन किया।

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी SDM गिरफ्तार, 9 ATM व 2 फोन किए बरामद

पलवल हथीन थाना पुलिस ने फर्जी एसडीएम बनकर नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Accident : नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, हाईवा के पलटने से 2 भाईयों की मौत

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव अतवा में एक तेजरफ्तार यमुना रेता से भरा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जोकि दोनों आपस मे भाई थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static