CM फ्लाइंग ने बरामद किया 4321 किलोग्राम डिस्पोजल प्लास्टिक, 11 घंटे चली छापेमारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 01:33 PM (IST)

पलवल(दिनेश): डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री बेचने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर 4321 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद किया है । करीब 11 घंटे तक यह छापेमारी चली। छापेमारी के दौरान शहर के व्यापारियों ने टीम का विरोध भी किया गया। करीब आधे घंटे तक व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बहस होती रही। 

 डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि शहर के मुख्य बाजार में भूपेंद्र नामक दुकानदार प्रतिबंधित डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री बेचने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान पर भूपेंद्र का पुत्र गौरव मौके पर मिला। छापेमारी के दौरान दुकान में करीब 102 किलोग्राम डिस्पोजल प्लास्टिक रखी हुई मिली, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में लिया।

इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि दुकानदार ने एक गोदाम गांधी आश्रम के सामने बनाया हुआ है। गोदाम में भारी मात्रा के स्टॉक रखा हुआ है। दुकान पर मौजूद गौरव को गोदाम की जांच करवाने के लिए साथ चलने के लिए कहा गया, मगर उसने विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ लोग भी इकठ्ठा हो गए। इसके बाद जिला उपायुक्त द्वारा सर्च वारंट जारी करवाया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static