मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में 141 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाएं की जनता को समर्पित

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 10:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुड़गांव में लगभग 141 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं नामत: बसई चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर तथा मुख्य बस अड्डे के पास बनाए गए महावीर चौक अंडरपास प्रदेशवासियों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 साल पहले गुड़गांव को एक विकसित शहर बनाने की जो यात्रा शुरू हुई थी उसमें आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। समर्पित की गई परियोजनाओं से लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मुख्यमंत्री ने बसई फ्लाईओवर का फीता काटकर उसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वहीं पर आयोजित कार्यक्रम में दोनो परियोजनाए प्रदेशवासियों को समर्पित की। इस मौके पर गांव बसई के मौजीज व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर गांव बसई तथा आस-पास के क्षेत्रवासियों की तरफ से सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपस्थित गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला, बादशाहपुर के विधायक एवं हरियाणा कृषि उद्यम के चेयरमैन राकेश दौलताबाद तथा गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल को भी पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।

 

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करवाए गए गुड़गांव के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्य्रमंत्री ने कहा कि आज दो बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण से गुड़गांव शहर विकास के मामले में दो कदम और आगे बढ़ गया है। उन्होंने पिछली सरकारों और वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यशैली में अंतर के बारे में कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व की सरकार के समय गुड़गांव को एक कामधेनु गाय की तरह समझा जाता था, जिसका सिर्फ दोहन किया गया। उस समय इस शहर की देखभाल के लिए योजनाएं नहीं बनाई गई और बनी भी होंगी तो लागू नहीं की गई। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद गुड़गांव में विकास व उससे जुड़ी योजनाओं को विस्तार देने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का गठन किया ताकि इस शहर के विकास की योजनाएं यहीं बने और यहीं पर स्वीकृत हों। इसके लिए चण्डीगढ़ फाईल ना भेजनी पड़े। जीएमडीए के गठन से गुड़गांव के विकास को गति मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static