लता मंगेशकर के निधन पर सीएम खट्टर ने जताया दुख, कहा- वह हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 10:44 AM (IST)

चंडीगढ़ : देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उनके निधन पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है।
 

भारत रत्न, स्वर कोकिला, आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद स्तब्ध हूँ। दीदी के कर्णप्रिय सुर से वें हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

ॐ शांति! pic.twitter.com/37LOQWguVw

— Manohar Lal (@mlkhattar) February 6, 2022


उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारत रत्न, स्वर कोकिला, आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद स्तब्ध हूँ। दीदी के कर्णप्रिय सुर से वह हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

बता दें कि गायिका कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static