“जो नेता कांग्रेस से दुखी थे वो भाजपा में शामिल हुए…” सिरसा में सीएम सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 01:53 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के सीएम नायब सैनी कुछ दिनों से सिरसा दौरे पर हैं। सीएम सैनी लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। सिरसा में भी मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिरसा सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की ही जीत होगी।

कांग्रेस पर सीएम सैनी का तंज

नायब सैनी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की नीतियों से खुश नहीं है, वो उन्हें छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस आम गरीब की वोट तो ले लेती है, लेकिन उन्हें उन्हीं के हाल पर छोड़ देती है। वहीं नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में गरीबों के लिए जब योजना बनती है, तो उसका परिणाम भी सामने आता है

सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है। वहीं नायब सैनी ने कहा कि जो काम अशोक तंवर कांग्रेस में रहकर नहीं कर पाए, वो अब भारतीय जनता पार्टी में रहकर गरीबों के लिए कर पाएंगे। साथ ही नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसानों के हित में काम कर रही है।

भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा: सीएम

सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दो दिनों से वे खुद सिरसा के दौरे पर रहे हैं और उनसे पहले हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल सिरसा दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि सिरसा में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है और सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर के पक्ष में वोट देंगी। वही नायब सैनी ने कांग्रेस पर कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में गरीबों के वोट लिए जाते थे उनके कल्याण के लिए किसी तरह की कोई योजना नहीं बनती थी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static