छेड़छाड़ से घिरे खेल मंत्री को लेकर CM खट्टर का बड़ा बयान, बोले- आरोप लगने से कोई दोषी सिद्ध नहीं होता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला जूनियर कोच द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान आया है। सीएम खट्टर ने संदीप सिंह का बचाव करते हुए कहा कि आरोप लगाने से कोई दोषी सिद्ध नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मनोहर लाल ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

खेल विभाग छोड़ने पर भी बोले खेल मंत्री, बोले- सरकार चाहती है निष्पक्ष जांच हो

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संदीप सिंह को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला कोच के आरोपों के बाद संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही संदीप सिंह ने अपना खेल विभाग छोड़ दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के साथ ही हरियाणा पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी। बता दें कि महिला कोच के आरोपों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद संदीप सिंह ने अपना खेल विभाग भी छोड़कर मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग लेकर महिला कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी।

 

महिला कोच का दावा, सुखना लेक पर मिलने के लिए बुलाया

 

चंडीगढ़ स्थित इनेलो ऑफिस में प्रेसवार्ता कर महिला कोच ने बताया था कि उन्होंने हरियाणा एथलेटिक्स कोच पंचकूला में ज्वाइन किया था। खेल मंत्री भी वहां विजिट करने के लिए आते थे। इस बीच मंत्री संदीप सिंह ने उसके साथ इंस्टाग्राम पर बात की। मंत्री ने यह बात वेनिश मोड में की और सभी मैसेज 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो गए। इसके बाद उन्होंने स्पेन चैट पर बात करने को कहा। यही नहीं इसके बाद मंत्री ने उसे सेक्टर 7 में लेक साइड पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने नहीं गई तो संदीप सिंह उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक-अनब्लॉक करते रहे।

 

घर बुलाकर छूने की कोशिश की, विरोध करने पर दी धमकी

 

इसके बाद खेल मंत्री ने महिला कोच को किसी डॉक्यूमेंट के बहाने से अपने घर में बुलाया। महिला कोच ने बताया कि उस समय संदीप सिंह अपने ऑफिस में बैठने नहीं चाहते थे, क्योंकि वहां कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए मंत्री उसे एक अलग केबिन में लेकर गए और वहां उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला कोच ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने मेरे पैर पर हाथ रखा और कहा कि तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हे खुश रखूंगा। इस दौरान खेल मंत्री ने कोच के साथ बदतमीजी की। संदीप सिंह ने कहा कि कई खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कई खिलाड़ियों को ऊपर लेवल तक पहुंचाया है।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static