स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल को लेकर सीएम खट्टर के राजनीतिक सलाहकार ने दी अहम जानकारी

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 10:26 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): हरियाणा में आने वाले समय में पंचायत औऱ निकाय चुनाव होने हैं ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने अहम जानकारी दी है और कहा है कि स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे। जेजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय संगठन ने करना है।

वहीं दुसरी ओर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला साफ कह चुके हैं कि आने वाले चुनावों में जेजेपी बीजेपी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, कृष्ण बेदी ने आज सिरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 29 मई को होने वाली प्रगति रैली को लेकर चर्चा की।

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में बार- बार दलित अध्यक्षों को बदलना सीधे रूप में दलित नेताओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि अध्यक्षों के और संगठन में फेरबदल से कांग्रेस कभी सत्ता में वापस नहीं लौट सकती । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का इलाज हुड्डा के बदलने से ही संभव है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static