सुशांत के पिता से मिले CM मनोहर लाल खट्टर, IPS जीजा के घर पर हुई मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 04:20 PM (IST)

फरीदाबाद/नई दिल्ली(कमल कांसल): सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 50 दिन हो गए हैं लेकिन एक्टर की मौत को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिती बनी हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचे। सुशांत के जीजा ओमप्रकाश सिंह (ओपी सिंह) जो कि सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं और इन दिनों मुख्यमंत्री दफ्तर (सीएमओ) में स्पेशल ऑफिसर (कम्यूनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच) के तौर पर तैनात हैं, के घर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुशांत के पिता व बहन रानी से मुलाकात की ।  बता दें कि कुछ समय पहले ओमप्रकाश सिंह  फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर  का पदभार संभाला है। 
PunjabKesari

बता दें 14 जून 2020 को मुंबई में सुशांत ने सुसाइड कर लिया था। हालांकि, उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। पुलिस जांच में उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

PunjabKesari

सिंह ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही है। इस  मामले में सीबीआई ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static