गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, ED कार्रवाई के बाद पहली बड़ी मुलाकात
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 03:59 PM (IST)
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के CM भगवंत मान गुरुग्राम की भोंडसी जिला जेल में बंद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। मौजूदा राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार में मंत्री हैं। उनको प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ के फर्जी GST बिलिंग घोटाले से जुड़े आरोपों में इस साल 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था।ED कार्रवाई के बाद यह पहली बड़ी मुलाकात है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)