सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-उनके समय में दलालों के माध्यम से होता था टीचरों का ट्रांसफर

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 04:08 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके समय में हर काम के लिए लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। साथ ही ट्रांसफर के लिए मास्टर को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। फिर गाड़ी में तेल डलवाने के लिए, खाने- पीने के लिए पैसे चाहिए होते थे। दलालों के माध्यम से ट्रांसफर होती। जब तक वह घर आता, तब तक दूसरा उस जगह पर उसका तबादला करवा जाता। सीएम ने कहा कि सिफारिश और पैसे ही तबादले होते थे। इसमें प्रत्येक को मेरिट के आधार पर चांस मिलता है। 95 प्रतिशत टीचर इस पॉलिसी से संतुष्ट थी,लेकिन प्रदेश में जबसे प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। तबसे इन समस्याओं से लोगों को मुक्ति मिल गई है और टीचर भी खुशहाल है।    

PunjabKesari

बता दें कि सातरोड खास में आज जन संवाद कार्यक्रम में पहुंते थे। इस मौके पर बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग पूर्व विधायक वेद नारंग हिसार के महापौर गौतम सरदाना सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद थे। वहीं मनोनीत पार्षद राजपाल मांझू ने कहा कि अमृत योजना में सड़कों का काम अधूरा है। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि कितने समय में काम पूरा करोंगे। अधिकारियों ने कहा कि जल्द कर देंगे। तब सीएम ने कहा कि 1 महीने में गलियां बनाने के आदेश दिए। सीएम ने कहा कि सामुदायिक केंद्र बनाना है। तब लोगों ने कहा कि हां बनवाना है। सीएम ने इसे बनाने की मंजूरी दी। सातरोड के स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। सातरोड खास के अर्बन हेल्थ सेंटर की फिजिबिलिटी चेक करवाई जाएगी।

PunjabKesari

वहीं सीएम ने नए पेंशनधारकों को तुरंत सर्टिफिकेट भी दिए गए। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सातरोड खास को एक सामुदायिक केंद्र देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव में अगर स्टेडियम नहीं है तो वहां स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेंटर को भी प्रभावशाली बनाया जाएगा। उसकी बिल्डिंग को नवीनीकरण किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगों से जनसंवाद के दौरान हरियाणवी भाषा का प्रयोग भी किया। साथ ही अधिकारियों से बातचीत भी की और अलग-अलग विभागों के बारे में लोगों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।वहीं जो लोग लिखित रूप से शिकायत लेकर आए थे। उनकी शिकायतें भी ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी जिनकी शिकायतें हैं वह लिखित तौर से हमें दे दे।

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static