मुख्यमंत्री नायब सैनी असीम गोयल के साथ पहुंचे शहीद गुरप्रीत सिंह घर, परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2024 - 08:19 PM (IST)
अंबाला(अमन कपूर): प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री असीम गोयल आज अंबाला के गांव शेरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने हाल ही में लद्दाख में शहीद हुए गुरप्रीत सिंह के घर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री नायब सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल ने शहीद के घर पहुंचकर सर्वप्रथम शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया।

इस दौरान बाद शहीद गुरप्रीत सिंह के परिवार को सांत्वना दी। सीएम ने शहीद की पत्नी और उनके बच्चों की आशीर्वाद देते हुए ढांढस बंधाया। शहीद परिवार को सांत्वना देते हुए कि इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहीद गुरप्रीत सिंह न सिर्फ अंबाला बल्कि पूरे देश का बेटा था। जो अपना कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नारायणगढ़ में CM सैनी ने दी बड़ी सौगात, 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं समेत 337 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण