CM नायब सैनी को बनाया गया राजस्थान में स्टार कैंपेनर, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 01:17 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की संभावित सूची जारी की है। राजस्थान के स्टार प्रचारकों में भाजपा के 40 दिग्गज नेता शामिल है। पांच राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ 4 उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी स्टार प्रचारक बनाया है। 

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static