करनाल: तिरंगा यात्रा में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा, बोले- 2047 तक बनेगा विकसित भारत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 10:58 PM (IST)

करनाल: इस समय पूरे हरियाणा में तिरंगा यात्रा की धूम है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में आजकल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस कड़ी में करनाल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत शहर के रामलीला मैदान से हुई। इस दौरान सीएम सैनी ने सनातन धर्म मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

भारत इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर हर भारतीय में एक जोश, जुनून और उत्साह देखने को मिल रहा है। आजादी के इस पर्व को लेकर हरियाणा में भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस सिलसिले में सीएम नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में तिरंगा फहराया और वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने हवन में आहुति डाली। फिर उनकी तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकली, जहां अलग-अलग स्थान पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

देश के लिए बलिदान होने वाले शहीदों को भी याद किया सीएम ने

बता दें कि तिरंगा यात्रा के दौरान करनाल की जनता और भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले शहीदों को भी याद किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static