काले तेल के अवैध स्टॉक की शिकायत पर सी.एम. फ्लाइंग की छापेमारी, गोदाम संचालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 01:20 PM (IST)

कैथल : चंदाना गेट कैथल स्थित सैनी हाई स्कूल के नजदीक एक गोदाम में सुबह के नजदीक एक गोदाम में सुबह जींद व कैथल की सी.एम. फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की और वहां पर भारी मात्रा में अवैध रुप से स्टॉक किया गया काला तेल बरामद किया। गोदाम मालिक से जब स्टॉक किए गए माल का लाइसैंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। 

PunjabKesari
गोदाम मालिक ने कहा कि यह तेल केवल भट्टी में आग जलाने के काम आता है। इसके अलावा इसका कोई प्रयोग नहीं होता। सी.एम. फ्लाइंग के डी.एस.पी. रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई की गई। मौके पर फायर विभाग, डी.एफ.एस.सी. की टीम, पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह पहुंचे। गोदाम मालिक राजू को भी मौके पर बुला लिया गया। जब टीम ने मालिक से गोदाम से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया औऱ गोदाम को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम को गोदाम से कुल 316 ड्रम मिले है। इनमें से 116 ड्रम काले तेल के भरे हुए थे औऱ 100 ड्रम सी नाइन हाइड्रोकार्बन के भरे हुए थे। 100 ड्रम खाली पड़े हुए थे। पुलिस ने गोदाम में रखे सामान को जब्त कर लिया है। 

गोदाम के पास है रिहायसी इलाका
गोदामा के पास रिहासी इलाका भी है। गोदाम मालिक की ओर से फायर संबंधित सुरक्षा के उपकरण भी नहीं लगा रखे थे। काला तेल और सी नाइन हाइड्रोकार्बन बहुत जल्दी आग को पकड़ लेते है। गोदामों में 216 ड्रम इनके भरे हुए थे। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो जानमाल का बड़ा नुक्सान हो सकता था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static