दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत का किया दावा

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 09:08 PM (IST)

दिल्ली(कमल कांसल): राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव के लिए आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सांसदों व विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कल राजधानी में होने वाली राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीएम मनोहर लाल दिल्ली गए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले नॉमिनेशन में कल उत्तर भारत से हरियाणा और  हिमाचल से पेपर जाएंगे, जो चुनाव आयोग में समिट होंगे।

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए आश्वस्त दिखे सीएम

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में राज्यों के विधायकों और राज्यसभा व लोकसभा सांसदों की वोट वैल्यू होती है। वोट वैल्यू के गणित के हिसाब से एनडीए गठबंधन सबसे आगे है। एनडीए के पास प्रयाप्त वोट वैल्यू है। इसलिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। उन्होंने कहा कि यूपीए के विधायक और सांसदों के वोट के बिना भी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं।

निकाय चुनाव पर भी बोले सीएम, कांग्रेस पर कसा तंज

शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने निकायों चुनावों में भाजपा व जजपा को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं। इस चुनाव में हमारे गठबंधन को लगभग 60 प्रतिशत वोट मिले हैं। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन चुनाव नतीजों के लिए हमारे गठबंधन की प्रशंसा की है। इससे पहले भी राज्य सभा चुनाव के लिए भी सराहना की थी। हमारा संगठन बूथ लेवल से भी नीचे पन्ना प्रमुख तक कार्य करता है व हर मतदाता तक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देता है और लगातार उनके संपर्क में भी रहता है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ कर भाग चुकी थी। अब धीरे-धीरे कांग्रेस हर राज्य से बाहर हो रही है और हम आगे बढ़ रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static