नमो क्रिकेट लीग : कुरुक्षेत्र, नोएडा, गुरुग्राम और रोहतक की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 07:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): नमो क्रिकेट लीग में कुरुक्षेत्र किंग्स, नोएडा नाइट्स, गुरुग्राम जायंट्स और रोहतक रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। इसके मुकाबले ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

पहले लीग मुकाबले में कुरुक्षेत्र किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन बनाए। रितेश नोनू ने 16 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। जवाब में रेवाड़ी-भिवानी रॉयल्स की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 70 रन ही बना सकी। शमशेर ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

दूसरे मुकाबले में नोएडा नाइट्स ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में फरीदाबाद फाल्कन्स की टीम 104 रन ही बना सकी। नोएडा ने यह मुकाबला 12 रन से जीता। कपिल डैजलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स ने मुक्तसर मॉनार्क्स को 54 रन से हराया। गुरुग्राम ने 5 विकेट पर 111 रन बनाए। आमिर ने 18 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।

जवाब में मुक्तसर की टीम 10 ओवर में 8 विकेट पर 57 रन ही बना सकी। एक अन्य मुकाबले में रोहतक रॉयल्स ने डबवाली वॉरियर्स को 13 रन से हराया। रोहतक ने 5 विकेट पर 82 रन बनाए। सुमित सुहाग ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। जवाब में डबवाली की टीम 69 रन ही बना सकी। सानू पंचाल ने 3 विकेट हासिल किए।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static