अनिल विज के घर पहुंचे सीएम सैनी, हालचाल जान जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की...दोनों पैरों में चढ़ा प्लास्टर

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 12:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका हालचाल जाना। बता दें कि करीब 10 दिन पहले नहाते समय फिसलकर गिरने से उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर कर एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है। 

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें विज अब तक शामिल नहीं हुए। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में भी विज शामिल नहीं हो सके थे। 2 मार्च को सदन में बजट पेश होगा, जिसमें उनके आने पर अभी संशय बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static