Haryana: जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे CM सैनी, 1 बजे पहुंचेंगे पिहोवा

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 09:26 AM (IST)

डेस्क: आज सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। उसके बाद झांसा, शाहाबाद और लास्ट में लाडवा जाएंगे। गौर रहे कि हरियाणा में बारिश के कारण उफान पर आई घग्घर और मारकंडा नदी अब भी डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं है। 

वहीं हथिनीकुंड बैराज पर यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। मारकंडा नदी के जलस्तर में भी गिरावट आई है, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से 0.15 मीटर ऊपर बह रही है। मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए है। फसलें तबाह हो चुकी है। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static