Haryana Weather: आज से शुरू होगा ठंड का तीसरा दौर, 20 दिनों तक चलेगी शीतलहर...2 दिन बाद फिर बारिश
punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2025 - 07:58 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला शामिल हैं। भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी ठंड के साथ धुंध छाएगी। प्रदेश में 15-16 जनवरी को फिर बारिश के आसार हैं।
बता दें कि बीते दिन रविवार को हिसार में जबरदस्त ठंड देखने को मिली। यहां दिन का तापमान करीब 7.8 डिग्री तक नीचे गिर गया। यहां दिन और रात के तापमान में लगभग 2.5 डिग्री का अंतर रहा। हिसार में दिन का तापमान 12 डिग्री, वहीं रात का पारा 9.5 डिग्री देखने को मिला। इसके अलावा सिरसा में दिन का पारा 11.6 और महेंद्रगढ़ में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज से दिन और ठंडे होंगे
मौसम विभाग के अनुसार आज से ठंड का तीसरा दौर शुरू होगा। इस महीने 20 दिन तक शीतलहर चलेगी। आज से तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana Weather: हरियाणा में इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, आज फिर होगी भारी बारिश...अलर्ट हुआ जारी
