यूपीआई कंपनी के खाते से 1 करोड़ 1 लाख निकाले

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 08:49 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): साइबर क्राईम थाना ईस्ट एरिया में भारतपे यूपीआई कंपनी के खाते से 1 करोड़ 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिस्टम हैक कर दो ट्रांजेक्शन में ये ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में भारतपे कंपनी के नोडल ऑफिसर अंकित परनामी ने कहा कि उनका गुडग़ांव डीएलएफ साइबर सिटी में ऑफिस है। बीती 12 अक्टूबर 2022 को कंपनी के नोडल खाते से दो फर्जी ट्रांजेक्शन हुई हैं। ये ट्रांजेक्शन 48 लाख 5 रुपये और 53 लाख 50 हजार 12 रुपये की हुई। दोनों ही ट्रांजेक्शन फर्जी तरीके से किसी थर्ड पार्टी अकाउंट में की गई। इसके लिए कंपनी का कोई वेलिड अथॉराइजेशन भी नहीं किया गया। आरोप है कि नोडल खाते को हैक कर ये ट्रांजेक्शन की गई हैं। वारदात के समय भी संबंधित टीम को इन ट्रांजेक्शन की सूचना दी गई थी। अब एफआईआर के लिए शिकायत पुलिस को दी गई है। जिस पर साइबर क्राईम थाना ईस्ट ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static