चलती बस में कंडक्टर ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 06:20 PM (IST)

गुरुग्राम (मोहित): साइबर सिटी में चलती बस में बस कंडक्टर द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर जान से मारने की भी दी है। महिला ने अपनी सूझबूझ से महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया है।

दरअसल, महिला वीरवार के दिन अपनी दो बहनों के साथ गुरुग्राम के बस स्टैंड से सिटी बस में सिकंदरपुर जाने के लिए सफर कर रही थी। रास्ते मे ही बस कंडक्टर संजय ने महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कंडक्टर शराब पिए हुए था, कंडक्टर ने सरे आम पीड़िता के साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पीड़िता ने अपने भाई को फोन कर मामले की सूचना दी, लेकिन महिला का भाई उस समय दूर था। महिला ने समझदारी दिखाते हुए गुरुग्राम पुलिस की महिला हेल्प लाइन पर फोन कर कंडक्टर की शर्मनाक करतूत की सूचना दी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बस कंडक्टर को रास्ते में ही सिकंदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले का पटाक्षेप करते हुए डीसीपी राजीव देशवाल ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं घबराएं नहीं बल्कि ऐसी स्थिति की वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या फिर महिला हेल्प लाइन 1091 पर कॉल कर जानकारी दें। गुरुग्राम पुलिस तुरंत ऐसे मामलों पर संज्ञान और गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए वचनबद्ध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static