Haryana Election: कांग्रेस कल जारी करेगी ''गारंटी पत्र'', भाजपा की भी तैयारी पूरी...शाह रोहतक से जारी करेंगे "संकल्प पत्र"

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 08:49 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने घोषणा पत्र तैयार कर लिये हैं। वहीं बता दें कि कल दोनों ही पार्टियां अपने-अपने घोषणा पत्र जारी करेंगी। कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कल गारंटी पत्र(घोषणा पत्र) जारी करेगी। कांग्रेस का यह गारंटी पत्र मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में जारी करेंगे, इस दौरान राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। गारंटी पत्र कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 2 बजे जारी होगा। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस का गारंटी पत्र दो फेज में जारी होगा। पहला फेज कल दिल्ली में जारी होगा। वहीं दूसरा फेज चंडीगढ़ से जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस गारंटी पत्र में कांग्रेस ने 15 गारंटियां शामिल की हैं।   

भाजपा का रोहतक से जारी होगा संकल्प पत्र

वहीं भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा बुधवार यानि कल ही संकल्प पत्र जारी करेगी। संभव की भाजपा का घोषणा पत्र रोहतक से जारी होगा। बीजेपी की संकल्प पत्र निर्माण कमेटी का चेयरमैन पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ बनाया गया था। पिछले चुनावों में उन्हीं की अध्यक्षता में ही संकल्प पत्र तैयार किया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static