कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव को लेकर ECI किया रुख, 6 बजे प्रतिनिधि मंडल करेगा आयुक्त से मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 04:19 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। जिसमें कांग्रेस को 37 सीटें मिली और भाजपा को 48 सीटें आई हैं। सूबे में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने को सज्ज है। इधर कांग्रेस भारतीय चुनाव आयोग का रुख किया है। शाम 6 बजे एक प्रतिनिधि मंडल भारतीय चुनाव आयोग के आयुक्त से मुलाकात करेगी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर मतगणना से असंतुष्ट है। 

दरअसल चुनाव के रिजल्ट को कांग्रेस नेताओं ने अप्रत्याशित बताया है। मतगणना के पहले घंटे में कांग्रेस लगभग 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। इसके बाद भाजपा ने वापसी की और कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े के नीचे धकेल दिया। 

वहीं मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जय राम रमेश ने चुनाव आयोग से आंकड़ो को देरी से अपडेट करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही कहा था कि क्या भाजपा चुनाव आयोग दबाव बनाने की चेष्टा कर रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static