कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने दाखिल किया नामांकन, रैली के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 01:36 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर)अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे। इससे पहले एक रैली का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस ने अपनी ताकत दर्शाई।

अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे। रैली के दौरान कांग्रेस के दोनों गुट भी एकजुट दिखाई दिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान वरुण मुलाना का नामांकन करवाने भी पहुंचे।

मनोहर के बयान पर किया पलटवार

इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए वरुण मुलाना की जीत का दावा किया और भाजपा के 400 पार के नारे पर कहा ये जो मर्जी कहते रहे। हुड्डा ने कांग्रेस का सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया। वहीं मनोहर लाल खट्टर के ब्यान इस बार बापू बेटा को चंडीगढ़ नहीं जाने देंगे पर हुड्डा ने कहा जिन बातों के कोई मायने नहीं होते उस पर मैं बोलना नहीं करता। ये इनकी फ्रस्ट्रेशन की भावना है।

इस दौरान वरुण मुलाना संविधान की किताब लेकर नामांकन करने पहुंचे। वरुण ने कहा उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। आज वो संविधान की किताब लेकर पहुंचे है क्योंकि संविधान खतरे में हैं उसे बचाना जरूरी है। वहीं 1999 में भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया से वरुण के पिता फूलचंद मुलाना लोकसभा चुनाव हारे थे आज वरुण के सामने मैदान में कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया है। उस हार के बदले पर वरुण ने कहा वो द्वेष की भावना नहीं रखते जब कटारिया का स्वर्गवास हुआ था तब वे खुद वहां गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static