सीएम के खिलाफ प्रत्याशी उतारने में कांग्रेस की जल्दबाजी, उम्मीदवार का बिना घोषणा के ही भरवा दिया नामांकन

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 03:35 PM (IST)

हरियाणा डेस्कहरियाणा में करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी से नायब सैनी मैदान में उतरे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन बीते कल पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने यहां से अपने करीबी त्रिलोचन सिंह का नामांकन भरवा दिया। नामांकन भरते वक्त हुड्‌डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

बता दें कि त्रिलोचन के नामांकन के साथ कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का पत्र नहीं लगा है। जिसे लेकर सियासत गर्माने लग गई है और सवाल उठने लगे हैं कि लोकसभा टिकट बंटवारे में अपनी चलाने के बाद हुड्‌डा गुट ने यहां भी पार्टी पर दबाव बनाने की राजनीति खेली है।

नामांकन को बताया ऑफिशियल

बीते कल नामांकन भरने पहुंचे त्रिलोचन ने कहा था कि जब प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हों तो वो ऑफिशियल नामांकन ही होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने साढे 9 साल के कार्यकाल में कभी करनाल की जनता के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। साथ ही त्रिलोचन सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बाहरी बताते हुए कहा कि ये करनाल की जनता के साथ अन्याय है।

वहीं नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और कांग्रेस ही जीतेगी। विधानसभा प्रत्याशी के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि त्रिलोचन सिंह ने पर्चा भरा है लिस्ट बाद में आ जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static