अटल के अस्थि कलश यात्रा पर कांग्रेसी नेता ने दिया बयान, बीजेपी को घेरा

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शव यात्रा के बाद प्रदेश में उनकी कलश यात्रा को लेकर राजनितिक गलियारे में आरोप प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं। बीजेपी कलश यात्रा कर उनकी अस्थियों को प्रदेश भर में अलग अलग स्थानों पर विसर्जित कर रही है। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि यह सिर्फ वोट पाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणसिंह मान ने कहा कि ऐसा हरियाणा की जनता पहले भी देख चुकी है जब चौधरी देवीलाल जी की मृत्यु के बाद भी इस प्रकार की राजनीती की गई। प्रदेश की जनता अब इन बातों को समझने लगी है।

रणसिंह मान ने कहा कि बीजेपी को नौ साल बाद उस महान पुरुष का व्यक्तित्व दिखता है तो यह नाटक केवल राजनितिक फायदे के लिए हो रहा है। हरियाणा की जनता देख चुकी है जब चौधरी देवीलाल की अस्थियों को पुरे हरियाणा में घुमाया गया और उनकी राख को अलग अलग जगह बिखेरा गया। इनैलो इसके बाद भी सिर्फ 9 सीटों पर सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी को गलत फहमी है कि अटल जी के कलश को प्रदेश भर में घूमने से कोई राजनैतिक लाभ होगा। रणसिंह मान ने कहा कि इस प्रकार की कोई इच्छा वाजपेई जी ने व्यक्त नहीं की बेजेपी केवल राजनितिक लाभ के लिए ऐसा कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static