दिलचस्प हुआ करनाल विधानसभा का उपचुनाव, मुख्यमंत्री सैनी के खिलाफ कांग्रेस ने पंजाबी चेहरे पर खेला दांव

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 05:13 PM (IST)

करनालः करनाल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह को मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी का इंतजार कर रहे थे। अब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में त्रिलोचन सिंह ने का नाम फाइनल हो गया है।

PunjabKesari

बता दें कि त्रिलोचल सिंह का टिकट लगभग फाइनल था, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी की तरफ से नहीं किया गया। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष उदयभाव व भूपेंद्र हुड्डा करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशू बुद्धिराजा का नामांकन कराने पहुंचे थे। इस दौरान वह त्रिलोचन सिंह का टिकट लेकर आए थे। वहीं दिव्यांशू के साथ ही त्रिलोचन सिंह ने भी विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे।

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी समाज से आते हैं। हरियाणा में सैनी ओबीसी वर्ग में आते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सीएम सैनी के सामने पंजाबी चेहरा उतारा है। त्रिलोचन सिंह पंजाबी समुदाय से आते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static