'अगर 5 करोड़ नहीं दिए तो... कांग्रेस MLA को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 02:02 PM (IST)

रोहतक (कपिल शर्मा) : हरियाणा के रोहतक जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को शुक्रवार सुबह व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला। बताया जा रहा है कि उनको किसी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है। मैसेज में विधायक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
PunjabKesari

व्हाट्सएप मैसेज में धमकी देते हुए लिखा है कि 5 करोड़ न दिए गए तो अब कार्यालय के शीशों पर नहीं बल्कि तेरे ऊपर चलाई जाएगी। विधायक को एक हफ्ते तक 5 करोड़ देने की बात कही। धमकी मिलने के बाद विधायक बलराम दांगी ने तुरंत पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। 

20 जून को कांग्रेस विधायक के चुनावी कार्यालय पर हुई थी फायरिंग 

जानकारी हो कि 20 जून को कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के चुनावी कार्यालय को निशाना बनाते हुए हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियां सीधे ऑफिस के लोहे के शटर को चीरती हुई पार हो गईं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त कार्यालय बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static